फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Last farewell given to CRPF jawan with tearful eyes

Rewari News: सीआरपीएफ जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Tue, 04 Feb 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Last farewell given to CRPF jawan with tearful eyes
फोटो : 06कोसली में सैनिक सम्मान के साथ सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर धर्मबीर यादव का अंतिम संस्कार क - फोटो : जागरूकता यात्रा में शामिल संत।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर धर्मबीर यादव का निधन हो गया। वह बीमार चल रहे थे। उनका इलाज सीक्रेट हार्ट अस्पताल जालंधर में चल रहा था जहां उन्होंने 3 फरवरी को अंतिम सांस ली। कोसली में उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान गांव के लोगों ने नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी।
इंस्पेक्टर धर्मबीर यादव 245 बीएन सीआरपीएफ जालंधर में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण उनको जालंधर के सीक्रेट हार्ट अस्पताल में 10 जनवरी को भर्ती कराया गया था। सोमवार 3 फरवरी को शाम 4 बजे उनका निधन हो गया था। 59 वर्षीय इंस्पेक्टर धर्मबीर यादव 20 जुलाई 1984 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कोसली लाया गया। शव के साथ सीआरपीएफ के वेलत राम दांगी, असिस्टेंट कमांडेंट रणबीर सिंह, नायब तहसीलदार हरिकिशन, कोसली थाना प्रभारी कश्मीर सिंह मौजूद थे। गांव के श्मशान घाट पर इंस्पेक्टर धर्मबीर यादव का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे यशस्वी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में कांग्रेस नेता ओमप्रकाश डाबला ने पुष्प अर्पित किए। डाबला ने कहा कि सैनिकों की बदौलत ही आज हमारी सरहद महफूज है। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर धर्मबीर यादव सीआरपीएफ में हमेशा राष्ट्र की सेवा के लिए आगे रहे हैं। डाबला ने बताया कि प्रदेश के हजारों जवान सेना में अनेक पदों पर रहते हुए भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखे हुए हैं। अंतिम संस्कार के समय रवि यादव चेयरमैन, जिला पार्षद जीवन हितैषी सरपंच, पंच, नंबरदार व सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed