{"_id":"659059922d6c3a42600729b9","slug":"last-day-to-get-property-data-verified-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-8075-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संपत्ति डाटा सत्यापित कराने का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संपत्ति डाटा सत्यापित कराने का अंतिम दिन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। सरकार की ओर से लाल डोरा प्रॉपर्टी धारकों को जमीन का मालिकाना हक देने के लिए चलाई जा रही स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा प्रॉपर्टी धारक स्वयं अपनी संपत्ति का डाटा सत्यापित करने और त्रुटि के निवारण हेतु 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि स्वामित्व योजना हरियाणा सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत लाल डोरा प्रॉपर्टी धारकों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहरी क्षेत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वामित्व योजना चलाई गई है। इसके तहत गांव के उन लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिया जा रहा है, जिनकी जमीन किसी भी सरकारी आंकड़े में दर्ज नहीं है। इस कार्य के लिए सरकार ने ड्रोन के माध्यम से गांव की मैपिंग करके सभी गांव में दावे व आपत्तियां भी मांगी थी। इस रिकॉर्ड को आधुनिक तरीके से डिजिटलाइज भी किया जा रहा है। सरकार ने ऐसे नागरिकों को अब फिर से त्रुटि के निवारण का मौका दिया है। पोर्टल पर संपत्ति का डाटा स्वयं सत्यापित करने व त्रुटि के निवारण के आवेदन कर सकते हैं।
पोर्टल पर जाकर खुद करना होगा सत्यापन
डीसी ने बताया कि पोर्टल पर संपत्ति का डाटा स्वयं सत्यापित करने व त्रुटि के निवारण के लिए जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी नागरिक को लाल डोरा स्थित उनके मकान का संपत्ति कार्ड नहीं मिला है अथवा पोर्टल पर विवरण उपलब्ध नहीं है तो अपने नाम मोबाइल अथवा फोन नंबर, पूर्ण पता और विवरण सहित ईमेल कर सकता है।
विज्ञापन
पोर्टल पर जाकर खुद करना होगा सत्यापन
डीसी ने बताया कि पोर्टल पर संपत्ति का डाटा स्वयं सत्यापित करने व त्रुटि के निवारण के लिए जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी नागरिक को लाल डोरा स्थित उनके मकान का संपत्ति कार्ड नहीं मिला है अथवा पोर्टल पर विवरण उपलब्ध नहीं है तो अपने नाम मोबाइल अथवा फोन नंबर, पूर्ण पता और विवरण सहित ईमेल कर सकता है।
विज्ञापन