फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Land marked in sector 16 for women's hostel

Rewari News: महिला हॉस्टल के लिए सेक्टर-16 में जमीन चिह्नित

Thu, 24 Jul 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Land marked in sector 16 for women's hostel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए आधुनिक हॉस्टल का निर्माण किया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिला हॉस्टल के लिए सेक्टर-16 में 1 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है। महिला हॉस्टल का प्रस्ताव बड़े अधिकारियों को भेज दिया गया है।
सुविधाओं से युक्त हॉस्टल में कामकाजी महिलाएं सुरक्षित तरीके से रह सकेंगी। इस हॉस्टल में 100 महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। हॉस्टल में बेड, फर्नीचर, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं कम शुल्क में मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

यह योजना उन कामकाजी महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जो अविवाहित हैं, विधवा हैं, तलाकशुदा हैं या किसी कारणवश अपने परिवार से अलग रहकर काम कर रही हैं। इतना ही नहीं, विवाहित महिलाएं जिनके पति या परिजन उसी शहर में नहीं रहते, वे भी इस हॉस्टल में रहने के योग्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना में समाज के वंचित वर्गों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। दिव्यांग महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का भी विशेष प्रावधान जाएगा।
महिला हॉस्टल के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सेक्टर-16 में 1 एकड़ जमीन चिह्नित करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को भेजा है। जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हॉस्टल का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा। इस हॉस्टल की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में की थी।


वर्जन


कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण कराने के लिए सेक्टर-16 में जमीन चिह्नित की जा चुकी है। इसका प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। - शालू यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed