फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Land acquisition for NH-919 begins; land from three villages in Dharuhera will be acquired.

Rewari News: एनएच-919 के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, धारूहेड़ा के तीन गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी

Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition for NH-919 begins; land from three villages in Dharuhera will be acquired.
धारूहेड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-919 पर विभिन्न हिस्सों की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों को सक्षम प्राधिकारी के रूप में अधिकृत किया है। इस अधिसूचना में धारूहेड़ा क्षेत्र के तीन गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 0 से 1.8 तक के हिस्से के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाना है। इसके अंतर्गत धारूहेड़ा, कापड़ीवास और घटाल मेहणियावास गांवों की जमीन शामिल है।
विज्ञापन

अधिसूचना में इन गांवों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज किए गए हैं। इसका मतलब है कि प्रस्तावित सड़क परियोजना के लिए संबंधित क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की वैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना केवल जिले तक सीमित नहीं है। हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग-919 के नूंह और गुरुग्राम जिलों से गुजरने वाले हिस्सों को भी परियोजना में शामिल किया गया है।
नूंह जिले में किलोमीटर 5.2 से 25.2 तक, गुरुग्राम जिले में 0 से 5.2 किलोमीटर तक और रेवाड़ी जिले में 0 से 1.8 किलोमीटर तक के हिस्से से संबंधित भूमि के लिए सक्षम प्राधिकारी निर्धारित किए गए हैं।
नूंह जिले के तावडू क्षेत्र में जौरासी, राठीवास, रंगाला, सुनारी, चूंधिका, निजामपुर, कलारपुरी, गोगजाका और तावडू सहित गांवों का उल्लेख अधिसूचना में किया गया है। वहीं गुरुग्राम जिले के पटौदी और मानेसर क्षेत्र के गांव भी इसके दायरे में रखे गए हैं।


क्षेत्र के लिए अहम माना जा रहा मार्ग
धारूहेड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-919 का हिस्सा स्थानीय यातायात के साथ-साथ आसपास के औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क के उन्नयन से इस मार्ग की क्षमता और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। हालांकि, अधिसूचना में परियोजना के पूरा होने की समयसीमा या मुआवजे की राशि का विवरण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed