{"_id":"66db7a6a5e303588780f0c74","slug":"lalu-yadavs-son-in-law-chiranjeev-rao-got-congress-ticket-from-rewari-rewari-news-c-198-1-rew1001-209041-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी से लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव को मिला कांग्रेस का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी से लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव को मिला कांग्रेस का टिकट
Sat, 07 Sep 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 28रेवाड़ी। चिरंजीव राव
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद व वर्तमान विधायक चिरंजीव राव को रेवाड़ी से टिकट दिया है। चिरंजीव राव का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव से होगा।
कैप्टन अजय राय कद्दावर नेता हैं। क्षेत्र में उनकी साख है। चिरंजीव राव भी जनता की आवाज उठाकर लोकप्रिय रहे हैं। इसको देखते हुए कांग्रेस ने चिरंजीव राव को रेवाड़ी से टिकट दिया है। हालांकि कांग्रेस ने बावल और कोसली विधानसभा सीट से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। चिरंजीव राव कुछ समय पहले हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर डिप्टी सीएम के पद का दावा कर चर्चा में आए थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चिरंजीव राव को बहुत ही कम मतों से जीत मिली थी। चिरंजीव राव ने भाजपा के सुनील मूसेपुर को 1317 वोटों से हराया था। चिंरजीव राव के पिता कैप्टन अजय यादव 6 बार रेवाड़ी सीट से विधायक रहे चुके हैं। वह 2014 में चुनाव हारे थे फिर 2019 में बेटे चिरंजीव राव को टिकट दिलाया था। चिरंजीव ने 1317 वोटों से भाजपा के सुनील मूसेपुर को हराया था। उनकी जीत का कारण भाजपा बनी ही थी। दरअसल, भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर कपड़ीवास ने 2019 विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था जिसका फायदा चिरंजीव राव को हुआ था। इस बार उनके सामने कोसली विधानसभा के मौजूदा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव हैं। भाजपा ने लक्ष्मण सिंह यादव को रेवाड़ी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। लक्ष्मण सिंह यादव को टिकट देने पर स्थानीय कुछ भाजपा नेता विरोध कर रहे हैं।