फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lal Dora owners got conveyance deed

Rewari News: लाल डोरे के मालिकों को मिली कन्वेंस डीड

Fri, 12 Jul 2024 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lal Dora owners got conveyance deed
रेवाड़ी। भू-मालिकों को पत्र सौंपते विधायक सीता राम व एडीसी अनुपमा अंजलि। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुग्राम जिले के औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में शहरी क्षेत्र में लाल डोरे के भू मालिकों को स्वामित्व प्रमाण पत्र तथा मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के पात्र परिवारों को रजिस्ट्री वितरित की। रेवाड़ी जिला सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अटेली के विधायक सीता राम ने बतौर मुख्य अतिथि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लाइव जुड़े। उन्होंने भू-मालिकों को स्वामित्व प्रमाण पत्र तथा मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के पात्र परिवारों को रजिस्ट्री वितरित की। स्वामित्व प्रमाण पत्र व रजिस्ट्री पाकर भू-मालिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

कब्जाधारियों को मिला मालिकाना हक
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की दूरगामी सोच के चलते गांव के साथ-साथ शहरों में रहने वाले नागरिकों को जमीन का मालिकाना हक बिना किसी झंझट के आसानी से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत वर्षों से दुकानों और घरों में किराए पर रह रहे लोगों को उनका मालिकाना हक दिला रही है। इसके तहत, शहरी क्षेत्रों में दुकानों और घरों पर कम से कम 20 वर्षों से कब्जा कर रहे सभी लोगों को मालिकाना हक दिया जा रहा है। सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत करने का प्राथमिक लक्ष्य हरियाणा के सभी शहरी निकायों में उन नागरिकों को स्वामित्व अधिकार प्रदान करना है जो पिछले 20 वर्षों से किरायेदारों, पट्टाधारकों के रूप में रह रहे हैं, या लाइसेंस शुल्क का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन कंवर सिंह, एडीसी एवं डीएमसी अनुपमा अंजलि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed