{"_id":"6071ea158ebc3e8cd11feeb7","slug":"lakhs-worth-of-oil-stolen-by-installing-valves-in-the-pipeline-rewari-news-rtk6038704122","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा गांव के पास पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर लाखों रुपये का तेल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा गांव के पास पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर लाखों रुपये का तेल चोरी
विज्ञापन
गड्ढा खोदकर लगाया गया वाल्व। संवाद
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पिछले एक पखवाड़े में दूसरी बार चोर जिले से गुजर रही हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन की पाइपलाइन में सेंध लगाकर लाखों रुपये का तेल चोरी लिया। कंट्रोल रूम में शुक्रवार रात को अलार्म बजने पर तेल चोरी के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस व कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन चोर मौके से फरार हो चुके थे। चोर कितना तेल चोरी करके ले गए हैं, इसका पता जांच के बाद ही लग पाएगा।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन की तेल पाइपलाइन आसरा का माजरा गांव के निकट से गुजरती है। शुक्रवार रात को चोरों ने पाइपलाइन में सेंध लगा दी। रात को करीब दो बजे पाइपलाइन से आसरा का माजरा गांव के निकट तेल रिसाव का अलार्म मिला। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस, पाइपलाइन की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी व कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गांव के निकट खेत में एक गड्ढा खोदा हुआ था और पाइपलाइन पर तेल निकालने के लिए दो वॉल्व लगे हुए थे। चोर तेल निकालने के बाद मौके से फरार हो चुके थे। बता दें कि 24 फरवरी को को भी चोरों ने गांव भड़ंगी के निकट पाइपलाइन में वॉल्व लगा तेल चोरी कर लिया था।
24 मार्च को भी हुई थी चोरी
एक पखवाड़ा में चोरों ने पाइपलाइन से दूसरी बार तेल चोरी की वारदात की है। 24 मार्च की रात को गांव भड़ंगी के निकट पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर बदमाश तेल चोरी कर ले गए थे। एक पखवाड़े में दूसरी बार तेल चोरी होने की घटना ने पाइपलाइन की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। पाइपलाइन में तेल का बहुत अधिक दबाव होता है। छेद करने के दौरान जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल बावल थाना पुलिस ने सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर महेंद्र सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।