फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lack of teachers in village Banipur locked the school

शिक्षकों की कमी के कारण स्कूल पर जड़ा ताला

Tue, 20 Sep 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lack of teachers in village Banipur locked the school
बावल। उपमंडल के गांव बनीपुर में गणित और विज्ञान अध्यापकों के पद केप्ट करने के विरोध में छात्रों और ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। ताला लगाने के बाद गेट के बाहर बैठकर धरना दिया। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो बावल पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी को भी मौके पर बुलाया गया। उनकी तरफ से दिए गए आश्वासन के बाद ताला खोला गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना था कि स्कूल में गणित और विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। जिसके कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दोनों महत्वपूर्ण विषय हैं। दोनों की पढ़ाई नहीं हो रही है, जिससेे उनका भविष्य अंधकार में है। शिक्षकों की जल्द नियुक्ति की जाए ताकि उनकी पढ़ाई समय पर पूरी हो सके। सरकार की नई तबादला नीति से शिक्षा का स्तर गिर रहा है। मजबूर होकर उन्हें स्कूल के गेट पर ताला लगाना पड़ा है। पुलिस ने बच्चों को समझाने का काफी प्रयास किया। काफी जद्दोजहर के बाद गांव के जागरूक लोगों ने आश्वासन दिया कि शिक्षा विभाग को इसके बारे में अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही नियुक्ति हो जाएंगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर सतबीर सिंह, सुंदरलाल, सतेंद्र महेंद्र, सुरेंद्र, संजय, रामचंद्र सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी बावल विद्या सागर का कहना है कि पुलिस को मामलेे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों और बच्चों को समझाकर ताला खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed