फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   labour inspector petrol pump money

लेबर इंस्पेक्टर बनकर पेट्रोल पंप संचालक से धोखाधड़ी कर निकाले 80 हजार रुपये

Wed, 03 Feb 2021 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
labour inspector petrol pump money
स्वयं को लेबर इंस्पेक्टर बताकर शातिर ठग ने एक पेट्रोल पंप संचालक को बार कोड भेजकर उसके बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी की जानकारी होने के बाद पुलिस व बैंक अधिकारियों को सूूचना दी गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मॉडल टाउन निवासी आशीष अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने हाइवे स्थित निखरी कट के पास असाम ऑयल के नाम से पेट्रोल पंप खोला हुआ है। मंगलवार को वह अपने पिता रामकिशन गुप्ता के साथ पेट्रोल पंप पर ही बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके पिता रामकिशन गुप्ता के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को लेबर इंस्पेक्टर बताते हुए रामकिशन से बात शुरू कर दी और कहा कि वह उनके पेटीएम नंबर पर 20 हजार रुपये डाल देगा और उसे नकद पैसों की जरूरत है। रामकिशन ने फोन पास में बैठे अपने बेटे आशीष को दे दिया। आशीष ने भी कॉल करने वाले से कुछ देर बात की और फिर वह उसकी बातों में आ गया। शातिर ठग ने आशीष को अपना पेटीएम बार कोड भेजने को कहा। आशीष ने बार कोड भेज दिया। उसके कुछ देर बाद ही खाते में पैसे आने की बजाए दो बार करके 20-20 हजार रुपये और फिर 40 हजार रुपये साफ कर दिए। कुल 80 हजार रुपये की नकदी खाते से साफ होते ही आशीष ने फिर से उसी नंबर पर कॉल की तो फोन बंद मिला। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed