फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kosli's railway overbridge will be reconstructed, 13.49 crores approved

रेवाड़ी: कोसली के रेलवे ओवरब्रिज का होगा पुनर्निर्माण, 13.49 करोड़ को मिली मंजूरी

Sun, 19 Feb 2023 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 19 Feb 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Kosli's railway overbridge will be reconstructed, 13.49 crores approved
करेसली। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की ओर से विधानसभा में जोरदार ढंग से कोसली के जर्जर ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण की मांग पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने ओवरब्रिज के लिए 13.49 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। इस पुल के दोबारा बनने से कोसली क्षेत्र व आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा सरकार की ओर से करोड़ों के अन्य विकास कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में बनाए गए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में अनेकों अनियमितता बरती गईं, जिसके चलते इसे भारी वाहनों के लिए अयोग्य करार दे दिया गया था। सरकार की ओर से इसके निर्माण के लिए 13 करोड़ 49 लाख 61 हजार रुपये की अनुमानित राशि को मंजूरी प्रदान कर दी है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि व नहरी विभाग की ओर से कोसली विधानसभा क्षेत्र की कई और नहरों के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ों को राशि मंजूर कर दी है। भुरथला डिस्ट्रब्यिूटरी के जीर्णोद्धार के लिए करीब दो करोड़ 22 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इसके बाद जुड्डी, झाल, शहादतनगर, नाहड़ तथा सुरेहली के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। वहीं औलात डिस्टिबूटरी के लिए 759.02 लाख की राशि मंजूरी मिली है। इससे सिहोर, गादला, लुखी, कोटिया, कारोली आदि गांव लाभान्वित होंगे। इसके अलावा चिड़िया डिस्ट्रब्यिूटरी के जीर्णोद्धार के लिए 754.73 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इसके निर्माण उपरांत झज्जर जिले के गोरिया, खेड़ा, बहु, के अलावा कोसली क्षेत्र के कुहारड़, जुड्डी, नयागांव, झोलरी तथा खुर्शीदनगर गाव लाभान्वित होंगे। इसके अलावा कोसली विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके अलावा हुड्डा सेक्टर कोसली की सडक़ों की मरम्मत के लिए 56 लाख रुपये की राशि को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed