फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kosli's military rest house is in a dilapidated condition.

Rewari News: कोसली का सैनिक विश्रामगृह बदहाली का शिकार

Thu, 13 Nov 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kosli's military rest house is in a dilapidated condition.
सैनिक विश्रामगृह परिसर में पड़ा मलबा। संवाद - फोटो : chineni news
कोसली। शहीदों की धरती कोसली अपनी सैन्य परंपरा और देशभक्ति के लिए जानी जाती है। करोड़ों रुपये की लागत से बना सैनिक विश्रामगृह अब देखभाल के अभाव में जर्जर होता जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1984 में यहां शहीद स्मारक की आधारशिला रखी गई थी। उसी परिसर में सैनिक विश्रामगृह का निर्माण कराया गया था। सैनिकों और उनके परिजनों के लिए यह भवन सम्मान और सुविधा का प्रतीक माना गया था।
विज्ञापन

करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह इमारत आज अपनी बदहाली पर खुद आंसू बहाने को मजबूर है। रखरखाव के अभाव और स्टाफ की कमी ने इसकी उपयोगिता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। विश्रामगृह में ठहरने के लिए वातानुकूलित कमरे बनाए गए हैं लेकिन सफाई और रखरखाव के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन की दीवारों में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं और परिसर में पुरानी बिल्डिंग का मलबा अभी तक नहीं हटाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र अव्यवस्थित और बदहाल नजर आ रहा है। फिलहाल व्यवस्था को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed