{"_id":"611ff4a78ebc3e79a01acaa1","slug":"kosli-mla-raised-the-issue-of-crops-damaged-by-rain-rewari-news-rtk621499140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसली विधायक ने बारिश से खराब हुई फसलों का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसली विधायक ने बारिश से खराब हुई फसलों का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
खेतों में जमा बारिश का पानी।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। भाजपा विधायक दल की बैठक में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बारिश से खराब हुई फसलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने की गिरदावरी और इंश्योरेंस कंपनियों की ओर से किसानों को आने वाली परेशानियों के संबंध में अपनी बात रखी। जिस पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शीघ्र समाधान की बात कही।
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि हाल ही में जिले में हुई जोरदार बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खासकर कोसली क्षेत्र के खेत बारिश के पानी से लबालब हो गए थे। जिससे फसल के साथ-साथ ग्रामीणों के मकान आदि को भी क्षति पहुंची थी। जिसकी जल्द से जल्द गिरदावरी कराकर पीड़ितों को तुरंत मुआवजा राशि दिए जाने की जरूरत है।
इंश्योरेंस कंपनी किसानों को कर रही है तंग
विधायक ने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों के समक्ष कई दिक्कतें आ रही हैं। कई खामियां होने के कारण इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा किसानों को तंग किया जा रहा है। बैंक की ओर से पैसा लेने के बाद किसानों को रसीद उपलब्ध नहीं कराई जा रही। जिसके कारण किसान 72 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाता है। इसके अलावा इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों का रवैया भी किसानों के प्रति उचित नहीं रहता है। जिससे किसान इस योजना को लेकर खफा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 15 अगस्त से 15 सितंबर तक कराई जा रही विशेष गिरदावरी के तहत इन मामलों को दुरुस्त कराकर किसानों को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने बैठक में यह मांग भी रखी कि शिक्षा विभाग में एसओ के कार्य पर लगातार सवालिया निशान लग रहा है। जिसके चलते शिक्षक वर्ग की पेंशन एवं अन्य कार्यों को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के कई शिक्षक संगठन इस मसले की लगातार शिकायत करते आ रहे हैं। बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री मनोहरलाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र समाधान की बात कही।