फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Knowledge of first aid is life saving in case of any accident: Urmil Sharma

प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान किसी भी दुर्घटना के समय जीवन रक्षक : उर्मिल शर्मा

Wed, 11 Feb 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of first aid is life saving in case of any accident: Urmil Sharma
प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल डॉ. उर्मिल शर्मा ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान किसी भी आपदा या दुर्घटना के समय जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार के प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश ने छात्रों को सीपीआर, चोट लगने पर प्राथमिक उपचार, सांप के काटने तथा कुत्ते के काटने जैसी परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली मूलभूत सावधानियों और तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को सही प्रक्रिया समझाई। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. नवीन तंवर ने पौधा और स्मृति चिह्न भेंट कर किया। यूथ रेड क्रॉस की प्रभारी रेनू यादव ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण किसी की जान बचाने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस की गतिविधियों से जुड़कर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. कविता यादव, डॉ. रजनी यादव, मीनाक्षी गोयल, साक्षी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed