फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Knock of summer, maximum temperature reached 27.5 degree

गर्मी की दस्तक, अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री पहुंचा

Tue, 15 Feb 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Knock of summer, maximum temperature reached 27.5 degree
रेवाड़ी। मौसम में बदलाव के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। सोमवार की सुबह आसमान साफ और हवा की गति कम होने से अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले तीन दिनों से मौसम में पूरी तरह गर्म की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी तक मौसम पूरी तरह शुष्क और तेज धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की हवा चलेगी। पिछले तीन दिनों के दौरान वातावरण में नमी भी गायब होने लगी है। सोमवार को सुबह हल्की ठंडक के बीच जल्द ही धूप निकलने से धूप की तपिश बढ़ती गई। ज्यादा देर तक धूप में बैठना मुश्किल हो रहा था। मौसम की यही स्थिति रही तो आगामी एक सप्ताह में अगेती सरसों की कटाई आरंभ हो सकती है। इसके अलावा खेतों में खड़ी सरसों पकाव पर है। गेहूं में भी बालियां अच्छी स्थिति में है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. दीपक यादव के अनुसार सुबह का तापमान सात-आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है तो धूप की तपिश फसलों को पकाने में मददगार साबित होगी। बावल क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव के अनुसार 18 और 19 फरवरी को आंशिक बादल छाने की संभावना है। हवा के रुख पर स्थिति निर्भर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो माह के दौरान सोमवार को इस मौसम का सर्वाधिक अधिक रहा है 27.5 डिग्री सेल्सियस। हालांकि, आठ फरवरी को भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तापमान में गिरावट आना आरंभ हुआ था। न्यूनतम तापमान में कमी रहने से दिन में निकलने वाली धूप सुहावनी लगती थी। अब दिन में ज्यादा देर बैठना मुश्किल हो रहा हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed