फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   knife mobile phone pay 20 thousand

चाकू की नोक पर छीना मोबाइल, फोन-पे के जरिए बदमाशों ने अपने अकाउंट में 20 हजार ट्रांसफर किए

Sat, 13 Mar 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
knife mobile phone pay 20 thousand
धारूहेड़ा के बास रोड पर एक युवक को रोक कर पहले बदमाशों ने चाकू की नोक पर मोबाइल फोन छीना और उसके बाद अपने खाते में फोन-पे के जरिए 19 हजार 930 रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा के बास रोड स्थित शैयद गली में रहने वाले राहुल यादव ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों ने उसे बस रोड पर ही पावर हाउस के सामने रोक लिया। बदमाशों ने हाथ में चाकू लिया हुआ था। इससे पहले वह कुछ समझ पाता उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने मोबाइल में फोन-पे के जरिए अपने अकाउंट में 19 हजार 930 रुपए की नकदी भी ट्रांसफर कर ली। वारदात के बाद बदमाश मोबाइल सहित मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed