{"_id":"653ff4a8883b7616e1012f73","slug":"knife-attack-stone-pelting-over-minor-dispute-three-injured-rewari-news-c-198-1-rew1001-6085-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मामूली कहासुनी पर चाकू से हमला, पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मामूली कहासुनी पर चाकू से हमला, पथराव, तीन घायल
Mon, 30 Oct 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में पानी की पाइप लाइन को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष हुआ। एक परिवार ने दूसरे परिवार के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके अलावा पथराव भी किया, जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं। एक शख्स के पेट पर चाकू से कई वार भी किए।
रामबिलास कई वर्ष से धारूहेड़ा के बास रोड स्थित रामजस नगर में रहते हैं। पास में ही उनका साला प्रेम भी रहता है। रामबिलास ने बताया कि प्रेम के पड़ोसी प्रमोद झा ने उनकी पानी की पाइप लाइन उखाड़ दी थी। इसके बाद प्रेम ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज की। शोर शराबे की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा और दोनों को समझाकर इधर-उधर कर दिया। इसके बाद आरोपी प्रमोद झा अपने घर में चला गया और वहां से चाकू लेकर बाहर आया। प्रमोद ने जैसे ही प्रेम पर वार करने की कोशिश की तो रामबिलास बीच-बचाव में आ गया। आरोपी प्रमोद ने रामबिलास पर ही चाकू से वार कर दिया। उसके पेट में कई वार किए। इतना ही नहीं उसे बचाने आए साले प्रेम और साले की पत्नी सीमा पर भी चाकू से वार किया। कुछ देर बाद ही आरोपी प्रमोद के परिवार के अन्य सदस्य आ गए और उन पर पथराव कर दिया। इस पथराव में महेश नाम के शख्स के सिर पर चोट आई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
वारदात के बाद आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को तुरंत धारूहेड़ा के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहले धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने रामबिलास की शिकायत पर आरोपी प्रमोद और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।