{"_id":"691e07e2a8baf0655b0a0d3d","slug":"klp-college-excels-at-inter-zonal-youth-festival-hindola-rewari-news-c-198-1-rew1001-229170-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: केएलपी कॉलेज ने इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल हिंडोला में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: केएलपी कॉलेज ने इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल हिंडोला में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते प्रतिभागी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज ने आईजीयू मीरपुर में 17 एवं 18 नवंबर को आयोजित इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल हिंडोला 8.0 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में अनेक पुरस्कार जीते। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जोन में विजयी कॉलेजों के बीच हुई इस प्रतिस्पर्धा में केएलपी कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कॉलेज ने कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम पूरे जिले में रोशन किया। प्रतियोगिताओं में कॉलेज ने सबसे अधिक प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी बढ़त दर्ज कराई।
कार्टूनिंग में बीकॉम 5वीं सेम के वंश, मिमिक्री में बीसीए 3 वर्ष ईयर की अंजू, स्टैंड-अप कॉमेडी में बीएससी. नॉन-मेडिकल 3 ईयर के दीपांशु ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं शॉर्ट फिल्म श्रेणी में केएलपी कॉलेज की टीम ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को किया।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी, एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।