{"_id":"6ab2e91da975a10593087822","slug":"klp-college-dominates-in-chess-secures-first-place-in-both-mens-and-rewari-news-c-198-1-fth1001-245889-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शतरंज में केएलपी कॉलेज का दबदबा, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शतरंज में केएलपी कॉलेज का दबदबा, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में प्रथम
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करतीं प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता।स्रोत:
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। अहीर कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में केएलपी कॉलेज ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के करीब 12 महाविद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के कॉलेज पहुंचने पर सम्मान किया गया
पुरुष वर्ग में केएलपी कॉलेज की टीम में प्रियांशु, हर्ष, कुमुद, जतिन और दीपांशु शामिल रहे। वहीं महिला वर्ग में सोनल, सुरुचि, पायल, वर्षा और दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी का पुरस्कार केएलपी कॉलेज के एमएससी भूगोल के छात्र जतिन को मिला। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने जतिन को विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
प्राचार्या ने कहा कि शतरंज एकाग्रता, धैर्य, तार्किक चिंतन और रणनीतिक निर्णय क्षमता विकसित करने वाला खेल है। विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियां उनके व्यक्तिगत विकास के साथ संस्थान के लिए भी गौरव का विषय हैं।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामवीर जाखड़ ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित करता है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना उनकी सफलता का आधार है।
इस अवसर पर गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी, कोच अंकित, डॉ. नरेश दुग्गल, राकेश सिंघल, डॉ. किरण बाला, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. ज्योत्सना और नित्यानंद सहित शिक्षक व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।