फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   KLP College defeated Ahir College to win the cricket title.

Rewari News: केएलपी कॉलेज ने अहीर कॉलेज को हराकर जीता क्रिकेट का खिताब

Sat, 18 Oct 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
KLP College defeated Ahir College to win the cricket title.
फोटो : 9जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित पांच दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केएलपी कॉलेज और अहीर कॉलेज रेवाड़ी के बीच खेला गया। इसमें केएलप कॉलेज ने क्रिकेट का खिताब जीता।
विज्ञापन

केएलपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहीर कॉलेज की पारी को मात्र 55 रनों पर समेट दिया। गेंदबाज मनमोहन ने कुल 3 विकेट लिए।दूसरी पारी में केएलपी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 4.3 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य प्राप्त कर छठी बार जीत अपने नाम की।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रोफेसर दिलबाग सिंह रहे। इस पांच-दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरा स्थान गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल की टीम ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान अहीर कॉलेज रेवाड़ी को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार छठी बार अपने प्रतिद्वंदी को हराकर केएलपी कॉलेज ने ट्रॉफी जीती। बैट्समैन ऑफ द सीरीज का खिताब केएलपी के सचिन और बॉलर ऑफ द सीरीज का खिताब केएलपी के ही अंकित रार ने हासिल किया। विशेष अतिथि आईजीयू के स्पोर्ट्स निदेशक डॉ. अशोक कुमार एवं असिस्टेंट डायरेक्टर देवेंद्र ढाका रहे।


टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका डॉ. सज्जन कौशिक, डॉ. साहिल पंवार, डॉ. पंकज फोगाट, संस्कार, राहुल, एवं श्री तुषार ने निभाई। स्कोरर मंदीप और रेफरी अजीत रहे। संचालन डॉ. ऋचा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed