{"_id":"67a79faeac46c8ddf400a3da","slug":"kishan-sarika-sukanya-and-sakshi-won-gold-in-hindi-olympiad-rewari-news-c-198-1-rew1001-215017-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हिंदी ओलंपियाड में किशन, सारिका, सुकन्या व साक्षी ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हिंदी ओलंपियाड में किशन, सारिका, सुकन्या व साक्षी ने जीता स्वर्ण
Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 13प्रतिभा सम्मान समारोह के बाद एक मंच पर एकत्रित हुए बच्चे व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र कवि हलचल हरियाणवी मुख्य अतिथि रहे। इसमें हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मानित किया गया।
प्राचार्य ने कहा कि हिंदी विकास मंच नई दिल्ली की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता में विद्यालय के 62 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। हिंदी प्रवक्ता डॉ. सुविधा यादव ने बताया कि विद्यार्थियों ने हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षमता का लोहा मनवाया। हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता में किशन कुमार, सारिका, सुकन्या और साक्षी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इशिका, नीतू, डिंपी और मुस्कान ने रजत पदक और पूर्ति, डिंपी, रिया तथा रितु ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए हिंदी विकास मंच की ओर से प्राप्त मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही काव्य पाठ कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार, प्रवक्ता नीतू यादव, नेहा शर्मा, मीनाक्षी चुग, पूनम देवी, रविंद्र कुमार सैनी, हरिता शर्मा, हिंदी अध्यापिका मंजूलता, प्रिया देवी, पूनम देवी, राजेश कुमार का सहयोग रहा।