{"_id":"663a8453b1a88b03a20a3b56","slug":"kiran-verma-reached-rewari-after-walking-21000-km-rewari-news-c-198-1-rew1001-204147-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 21,000 किमी पैदल चलकर रेवाड़ी पहुंचे किरण वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 21,000 किमी पैदल चलकर रेवाड़ी पहुंचे किरण वर्मा
Wed, 08 May 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 08 May 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीटीएम लोकेश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे किरण वर्मा। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से करीब 21 हजार किलोमीटर की पैदल चलकर सिंपली ब्लड कार्यक्रम चला रहे किरण वर्मा मंगलवार को रक्तदान जागरूकता के लिए रेवाड़ी पहुंचे। उन्होंने सीटीएम लोकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
किरण वर्मा ने बताया कि यह पदयात्रा लगभग 2 वर्षों से अधिक समय से जारी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद पदयात्रा के माध्यम से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि देश में रक्त की कमी से किसी मृत्यु न हो।
किरण वर्मा ने बताया कि वे 22 राज्यों और 262 जिलों से होते हुए मंगलवार को रेवाड़ी शहर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का समर्थन करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। 29,541 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया जा चुका है। रेवाड़ी के बाद वे गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत सहित अन्य जिलों में भी जाकर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
वहीं सीटीएम लोकेश कुमार ने किरण वर्मा का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान जागरूकता मिशन की सराहना की। रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती हैं।