फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Keep your smartphone, computer and laptop safe from cyber attack: SP

साइबर अटैक से स्मार्टफोन, कम्प्यूटर तथा लैपटॉप को रखें सुरक्षित : एसपी

Tue, 10 Jun 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Keep your smartphone, computer and laptop safe from cyber attack: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंटरनेट का चलन बढ़ने से जहां लोगों के कई काम आसान हुए हैं, वहीं एक छोटी सी चूक से किसी की निजी जानकारी सार्वजनिक हो सकती है। ऐसे में इंटरनेट के इस्तेमाल में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि यह जरूरी नहीं है कि आपका स्मार्टफोन, कम्प्यूटर व लैपटॉप हमेशा सुरक्षित रहे, क्योंकि तमाम तरीके के लेनदेन व गोपनीय डाटा स्मार्टफोन के भीतर होने की वजह से हैकर्स भी सक्रिय हो चुके हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में इंटरनेट सबकी जरूरत बन चुका है। इसके साथ ही हैकर सक्रिय हो चुके हैं। हम बचाव के तरीके अपनाकर ऑनलाइन दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं।



साइबर हमले का मकसद सिर्फ सिस्टम में रखे डाटा को हैक करना होता है। ऐसे में हम अपने डाटा का बैकअप फाइल पेन ड्राइव, सीडी, या हार्ड ड्राइव में सेव रखें। ऐसा करने से सिस्टम में वायरस आने पर भी बैक डाटा सेव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्टम या मोबाइल के सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखना चाहिए। साइबर हमला आमतौर पर सिस्टम अपडेट न होने पर होता है। सॉफ्टवेयर अपडेशन में हमेशा साइबर सिक्योरिटी से जुड़े पहलुओं को शामिल किया जाता है।

कम्प्यूटर सिस्टम में एंटी वायरस रखना चाहिए ताकि कोई साइबर हमला हो तो वह डेटा को हैक होने से बचाया जा सके। गूगल प्ले स्टोर या अन्य एप स्टोर में मौजूद हर एप्लीकेशन पूरी तरह से ठीक नहीं है। इसलिए एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से पहले मांगी जाने वाली परमिशन को हमेशा चेक करें।


ब्लूटूथ को एक्टिव न छोड़ें



मोबाइल व लैपटॉप के डाटा को ब्लूटूथ के जरिए भेजने के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए। अक्सर हैकर्स खास तरह के ऐप का इस्तेमाल कर अहम दस्तावेज गायब कर लेते हैं। मोबाइल, सिस्टम व सोशल मीडिया के पासवर्ड को दो से चार महीनों में बदलते रहना चाहिए। हम राह चलते कभी-कभी अपने स्मार्टफोन को किसी अंजान की डिवाइस से जोड़ लेते है। ऐसा करने से वह व्यक्ति हमारे मोबाइल से अहम दस्तावेज को चुरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed