{"_id":"5e53cd118ebc3ef3982f4021","slug":"kbbadi-rewari-news-rtk543800535","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू राजकीय महाविद्यालय ने चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू राजकीय महाविद्यालय ने चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
चैंपियनशिप जीतने पर खुशी मनाती राजकीय महाविद्यालय बहू टीम ।
- फोटो : Rewari
शहर के सेक्टर 18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में चल रही 5वीं तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला जीतकर राजकीय महाविद्यालय बहू की टीम विजेता व जीसीडब्ल्यू जींद उप विजेता रही। जीसी कोसली ने तृतीय तथा एमकेजेके रोहतक चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में जीसी बहू व जीसीडब्ल्यू जींद में कांटे की टक्कर रही। अंतिम दो मिनट में मैच का निर्णय हुआ तथा बहू की टीम ने यह मुकाबला 30-28 से जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया।
सोमवार को सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीसी बहू की टीम ने जीसी कोसली की टीम को उबरने का मौका तक नहीं दिया। जीसी बहू की ओर से बेस्ट रेडर नीतू, कैचर निशा व डिफेंडर सोनिया ने सराहनीय खेल का प्रदर्शन कर मुकाबले को एक तरफा 33-6 से जीत लिया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में जीसीडब्ल्यू जींद ने एमकेजेके रोहतक को 38-28 से मात दी। शुरूआत में लग रहा था कि इस मैच में कांटे की टक्कर रहेगी लेकिन जींद की ओर से प्रीति व भावना ने बढ़त बनाए रखी तथा मुकाबले को 38-28 से जीत लिया। समापन अवसर पर मुख्यातिथि एसडीएम रविंद्र यादव ने विजेता टीम खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। विजेता को 25 हजार, उप विजेता को 15 हजार तथा तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों को 10-10 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया।
समापन पर हरियाणवी गानों पर खिलाड़ियों ने किया डांस
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह होते ही हरियाणवी गानों पर छात्राओं एवं खिलाड़ियों ने जमकर नृत्य किया। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा भी छात्राओं पर कोई रोकटोक नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
भारत के युवा एक महान शक्ति: एसडीएम
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम रविंद्र यादव ने कहा कि इस समय भारत के युवा एक महान शक्ति हैं जिसे सही दिशा मिलने पर ये युवा भारत को विश्व की महाशक्ति स्थापित कर सकते हैं। खेल इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एचएस यादव ने सरकार की खेल नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल नीति की बदौलत ही प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रो. सतीश कुमार ने सभी महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। खेलों में मदन सिंह, विद्यानंद, संजय, विजेन्द्र, बलजीत, अजय, संजय शर्मा, जितेन्द्र, राम कुमार, डॉ. नरेश कुमार, प्रो. सुमनलता, प्रो. वीके यादव, प्रो. शशिभूषण, प्रो. सत्यपाल सिंह, इंद्र कुमार, प्रो. वीपी शर्मा, सतेन्द्र सिंह, प्रो. पंकज कालड़ा सहित महाविद्यालय स्टाफ ने सहयोग दिया।