{"_id":"659edee1e81284829203e3df","slug":"karsevak-wandering-for-justice-rewari-news-c-198-1-rew1001-8433-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: न्याय के लिए भटक रहा कारसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: न्याय के लिए भटक रहा कारसेवक
Wed, 10 Jan 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
बावल। एक कार सेवक न्याय के लिए भटक रहा है। कस्बा निवासी कवल सिंह ने बताया कि उसका एक पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसकी शिकायत उन्होंने बावल पुलिस थाने में दी थी। अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने बताया कि मामले को लेकर वह तहसीलदार सहित उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं। कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।
मंदिर बना खुशी की बात : कवल
कवल सिंह उन लोगों में शुमार हैं जो कारसेवा के लिए बावल से निकले नौ लोगों के जत्थे में शामिल थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन से लखनऊ पहुंचते तो वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहां से उन्नाव जेल भेज दिया। 21 दिन जेल में रखने के बाद रिहा होने के बाद वे लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। जहां पहुंचने से पहले रास्ते में उन्हें कुछ युवकों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन सभी आगे बढ़ते रहे। आज राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है, जोकि काफी खुशी की बात है।
विज्ञापन
वर्जन
दोनों पक्षों की ओर से संबंधित अधिकारी को बुलाकर मामले की जांच की जाएगी। दोनों ही पक्ष प्लाट पर अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। पुलिस निष्पक्षता से जांच करने में जुटी है। -लाजपत, प्रभारी, थाना बावल।