{"_id":"66cb7649e043898608062e60","slug":"kanha-will-sit-in-a-cradle-decorated-with-flowers-rewari-news-c-198-1-fth1001-208556-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फूलों से सजे पालने में विराजेंगे कान्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फूलों से सजे पालने में विराजेंगे कान्हा
Sun, 25 Aug 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 18रेवाड़ी। जन्माष्टमी के अवसर पर अनाज मंडी स्थित मंदिर रंगबिरंगी लाइटों से सजा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसके लिए मंदिर रंगीन रोशनी से जगमगाए हैं। कान्हा जी को झुलाने के लिए मंदिरों में पालनों का इंतजाम किया गया है। लोगों ने घरों में भी सजावट की है। भोग लगाने के लिए मिठाई तैयार की गई है।
शहर के मंदिर अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर, सेक्टर-1 स्थित राधा कृष्ण मंदिर समेत सभी को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। लड्डू गोपाल के लिए सुंदर पोशाक, मोर मुकुट, बांसुरी, मोतियों की माला सहित अन्य सामानों की खरीदारी भी लोग कर रहे हैं। घरों में महिलाओं द्वारा विशेष तैयारियां की है। भगवान को भोग लगाने के लिए विभिन्न तरह की मिठाइयां भी तैयार की गई हैं। बाजार में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के वस्त्र, आभूषण व झूला आदि की खरीदारी रविवार को की गई। बाजार में पूजा सामग्री की दुकानों पर लड्डू गोपाल के वस्त्र, माला, मुकुट, कड़े, कुंडल, बांसुरी, मोर पंख, ठाकुर जी की मोर, मटकी, सिंहासन, पालना, फूल बंगला खूब बिके। पालने में विराजमान बाल कृष्ण और माखन खाते कृष्ण की खरीद भी काफी हुई।