फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kanchan Rani first in Essay, Review and Quiz

निबंध में समीक्षा, और क्विज में कंचन रानी प्रथम

Wed, 13 Apr 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kanchan Rani first in Essay, Review and Quiz
गांव लुखी के सरकारी विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : Rewari
कोसली। आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ में जलियांवाला बाग हत्याकांड की वर्षगांठ पर विद्यार्थियों के बीच निबंध, भाषण व क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में समीक्षा प्रथम, कविता द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में कंचन रानी, कुमकुम और महक का वर्ग प्रथम स्थान पर रहा। विद्यालय प्रभारी राकेश शास्त्री ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतिभाओं को निखारना व देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है।
विज्ञापन

प्रवक्ता चंचल यादव की देखरेख में निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कला अध्यापक देशराज के मार्गदर्शन में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता प्रवक्ता कुसम और नीमा यादव की देखरेख में आयोजित हुई। जिसमें तनु प्रथम, नीरज द्वितीय और दिव्या और प्रिया तृतीय स्थान पर रही।मास्टर सतीश ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की दु:खद घटना को विस्तारपूर्वक विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर कंप्यूटर शिक्षक नीरज, लैब अटेंडेंट महेश, सुजान बाबू और शकुंतला आदि उपस्थित रहे। उधर, उपमंडल के गांव नाहड़, लुखी, कोसली, छव्वा, बव्वा, झाडोदा, भाकली स्थित स्कूलों में देशभक्ति आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुखी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य कंवर सिंह यादव एवं संचालन प्रवक्ता श्रीभगवान बव्वा ने किया। इस मौके पर शहीदों की याद में विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में रागिनी प्रथम, चांदनी द्वितीय एवं देवांग तीसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में राखी प्रथम, रागिनी द्वितीय एवं अक्षय तीसरे स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन से रागिनी एवं राखी प्रथम रही। राजगुरु सदन से संगम एवं रक्षित की टीम दूसरे स्थान पर रही। सुभाष सदन से आर्यन एवं मनोज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर नाहड़ स्थित शहीद जीतराम राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी निबंध, भाषण व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन विद्यालय प्राचार्य नरेंद्र द्वारा किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सोनिया, खुशी व इशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सपना का रहा, भाषण प्रतियोगिता में खुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका शिक्षक उगेश व डॉ. पूनम ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed