{"_id":"69b1ce964b5f5f5785070712","slug":"jyoti-won-the-shot-put-and-200m-race-rewari-news-c-200-1-bgh1002-121791-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शॉटपुट और 200 मीटर दौड़ में ज्योति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शॉटपुट और 200 मीटर दौड़ में ज्योति ने मारी बाजी
विज्ञापन
-फोटो 93 : वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में बुधवार को 11वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने किया। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एथलेटिक मीट के पहले दिन कई इवेंट्स की हिट्स का आयोजन किया गया तथा शॉट पुट और 200 मीटर दौड़ फाइनल करवाई गई। शॉट पुट में प्रथम स्थान पर द्वितीय वर्ष की ज्योति, द्वितीय स्थान पर प्रथम वर्ष की साहिना खातून व तृतीय स्थान पर द्वितीय वर्ष की अमोदिनी रही। 200 मीटर दौड़ में द्वितीय वर्ष से ज्योति प्रथम, साक्षी द्वितीय व दिव्या तृतीय स्थान पर रही।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। वीरवार को एथलेटिक मीट की अन्य प्रतियोगिताओं की हिट्स व डिस्कस थ्रो, ज्वेलियन थ्रो, लॉन्ग जंप व 400 मीटर रेस फाइनल करवाई जाएगी। इसमें एनएसएस वॉलिंटियर्स द्वारा श्रमदान तथा वाईआरसी वॉलिंटियर्स द्वारा फर्स्ट एड पोस्ट लगाकर सहयोग किया जा रहा है। इसका आयोजन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।