{"_id":"69d2a252890c84aff30ffb04","slug":"journey-to-become-smoother-sabarmati-haridwar-special-train-service-extended-rewari-news-c-198-1-rew1001-236297-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुगम होगा सफर....साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुगम होगा सफर....साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवा की संचालन अवधि बढ़ा दी है। यह सेवा 29 जून तक उपलब्ध रहेगी। अब यात्रा और भी आरामदायक और सुगम हो जाएगी। यात्री भीड़-भाड़ से बचते हुए अपने सफर का आनंद ले सकेंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी नंबर 09425 साबरमती से हर सोमवार रात 9:35 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 11:35 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन चलकर गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजप्फरनगर, रुड़की होते हुए ट्रेन रात को 8:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी नंबर 09426, हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को रात 9:30 बजे पर रवाना होकर रुड़की, मुजप्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद होते हुए सुबह चार बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
दिल्ली कैंट होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद चलकर 6:35 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद चलकर 08: 09 बजे अलवर पहुंचेगी। यहां से बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड, रानी, फालना, जवाईबांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, मेहसाना होते हुए रात 10: 30 बजे साबरमती पहुंचेगी।