फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jodhpur-Gorakhpur special train from 12 railway stations, halt at Deshnok station

Rewari News: जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 12 से चलेगी, देशनोक स्टेशन पर होगा ठहराव

Sun, 08 Jun 2025 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur-Gorakhpur special train from 12 railway stations, halt at Deshnok station
फोटो : 3भाड़ावास फाटक के पास से गुजर रही ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित करणीमाता धाम के यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के देशनोक स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रायल के तौर पर यह अस्थायी ठहराव रहेगा।
विज्ञापन

दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन 13 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर देशनोक स्टेशन पर सुबह छह बजकर 56 मिनट पर पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद आगे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन 10 जून से बीकानेर से देशनोक स्टेशन पर शाम छह बजकर 34 मिनट पर आगमन कर दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी। साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 9 जून से साबरमती से देशनोक स्टेशन पर रात 10 बजकर 34 मिनट पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

26 जून तक (3 ट्रिप) जोधुपर से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा को लेकर जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। 12 से 26 जून तक (3 ट्रिप) जोधुपर से प्रत्येक गुरुवार को 16:15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 20:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 13 से 27 जून तक (03 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 23:25 बजे रवाना होकर रविवार को सुबह 4:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटु, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोेहारू, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्याधाम, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 2 सैकण्ड एसी, 4 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित 20 डिब्बे होंगे।



मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

रेलवे ने यातायात भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा को लेकर मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन का संचालन अब प्रतिदिन कर दिया है। मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन आठ जून से शुरू हो चुकी है। यह 30 जून तक प्रतिदिन सुबह चार बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या-09640, रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन आठ से 30 जून तक रोहतक से प्रतिदिन दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर रात्रि 10 बजकर 35 मिनट पर मदार पहुंचेगी। यह ट्रेन किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 10 साधारण व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed