फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   job fraud in fci chariman

एफडीआई में चेयरमैन की नियुक्ति का झांसा देकर ठगे 50 लाख रुपये

Fri, 05 Feb 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
job fraud in fci chariman
रेवाड़ी। जिले के गांव रामगढ़ निवासी एक युवक को एफसीआई में चेयरमैन के पद पर नियुक्त कराने का झांसा देकर कुछ युवकों ने 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में चक्कर काट रहा है। हालांकि आरोपियों ने पीड़ित को एफसीआई दिल्ली में सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति का पत्र थमा दिया था, लेकिन पीड़ित ने इसे लेने से मना कर दिया। आरोप है कि जब पीड़ित ने उनसे रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी है, लेकिन करीब दो माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब पीड़ित ने डीजीपी हरियाणा को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामगढ़ निवासी महेश ने डीजीपी को भेजी शिकायत में बताया कि उसके उसके गांव व अन्य गांवों के कुछ युवकों ने उसे एफसीआई में चेयरमैन पद पर नियुक्त कराने का झांसा देकर 50 लाख रुपये की मांग की। कुछ दिन बाद उसे तीन अलग-अलग बैंक खातों में एक बार 15 लाख तथा एक बार 35 लाख रुपये दे दिए थे। उसके बाद आरोपियों ने दिल्ली निवासी तीन युवकों से मिलवाया तथा जल्द ही नियुक्ति पत्र मिलने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन उसे दिल्ली स्थित एफसीआई के कार्यालय में ले जाया गया तथा सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति का पत्र दे दिया, लेकिन उसने यह पत्र लेने से मना कर दिया तथा रुपये वापस देने की बात कही। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कुछ दिन इंतजार करने को कहा, लेकिन लंबे समय तक कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो उसने रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए। उसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

-एसपी से लेकर सीएम विंडो तक कर चुका शिकायत
पीड़ित महेश ने बताया कि वह पुलिस अधीक्षक से लेकर सीएम विंडो तक शिकायत कर चुका है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। महेश का कहना कि आरोपी काफी रसूख वाले हैं। ऐसे में वे उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed