फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   JK Sub Inspector Recruitment Case: During CBI raid, no one could go out of the house, could not come inside

जम्मू कश्मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती मामला : सीबीआई छापे के दौरान घर से बाहर न कोई जा सका, न आ सका अंदर

Tue, 13 Sep 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
JK Sub Inspector Recruitment Case: During CBI raid, no one could go out of the house, could not come inside
कार्रवाई के बाद घर से बाहर आती सीबीआई की टीम। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जम्मू कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने मंगलवार को देश में 33 स्थानों पर छापा मारा। छापे के तहत शहर के मॉडल टाउन स्थित मकान नंबर 246 में भी सुबह करीब सात बजे टीम ने छापा मारा। टीम ने करीब आठ घंटे तक रिकॉर्ड खंगाला। दोपहर बाद टीम पांच-छह फाइल और एक लैपटॉप लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन

रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित सीए अजय ऐरन के आवास पर सुबह सात बजे हिमाचल नंबर की इनोवा गाड़ी में सवार होकर पहुंची सीबीआई सी सात सदस्यीय टीम। सीबीआई की कार्रवाई करीब तीन बजे तक चली। जांच के दौरान सीबीआई ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। किसी भी व्यक्ति को न तो घर के अंदर जाने दिया और न ही किसी को बाहर निकलने दिया। अजय ऐरन के परिवार के सदस्य व रिश्तेदार भी घर के बाहर साढ़े सात घंटे इंतजार करते रहे। जानकारी मिलने के बाद सीए एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन उनको भी अंदर नहीं जाने दिया गया। एसोसिएशन के सदस्य बाद में वापस चले गए। जांच के बाद टीम कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन

तीन स्थानों पर सीबीआई के छापे की दिनभर चलती रही चर्चा
रेवाड़ी शहर में सीबीआई के तीन स्थानों पर छापे की दिनभर चर्चा चलती रही। मीडिया व गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी दो और स्थानों पर छापे के समाचार की पुष्टि करने में जुटे रहे, लेकिन मॉडल टाउन के अलावा किसी भी स्थान पर छापे की पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed