फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   JJP leader received death threat on phone, case registered

Rewari News: जेजेपी नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली, मामला दर्ज

Sat, 23 Mar 2024 02:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Mar 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
JJP leader received death threat on phone, case registered
रेवाड़ी। जिले में जननायक जनता पार्टी के नेता मलखान सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी उनके गांव मालपुरा का ही प्रदीप है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने उस पर धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। आरोप की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांव मालपुरा के पूर्व सरपंच मलखान सिंह ने बताया कि 2017 में उनके चाचा के लड़के धर्मबीर पर आरोपी प्रदीप ने गोली चला दी थी। हत्या के प्रयास का ये मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। इस केस में प्रदीप कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर है। जबकि 3 अगस्त 2023 को खुद मलखान सिंह पर प्रदीप के परिवार के ही सतीश और अन्य लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसकी वजह से वह अभी तक सही से चल फिर भी नहीं सकता।
विज्ञापन

मलखान सिंह ने बताया कि प्रदीप पर पहले भी काफी मामले दर्ज हैं। वीरवार की शाम उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई। दावा किया कि कॉल करने वाले प्रदीप ही था। उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसे गोली मारने की धमकी दी। मलखान सिंह ने सूचना सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि मलखान सिंह जेजेपी से जुड़े हैं। वह पार्टी में कई अहम पदों पर रहे हैं। रेवाड़ी हलका अध्यक्ष के अलावा मलखान सिंह ने 2019 में जेजेपी की टिकट पर रेवाड़ी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वे चुनाव हार गए थे। इससे पहले वे गांव मालपुरा के सरपंच भी रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed