{"_id":"5f9eeff28ebc3e9b9c28ed5e","slug":"jim-onwer-five-lacs-fir-rewari-news-rtk5810542120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये लेकर आ जाओ नहीं तो ठोक देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख रुपये लेकर आ जाओ नहीं तो ठोक देंगे
विज्ञापन
औद्योगिक कस्बा बावल में जिम संचालक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच लाख रुपये की रंगदारी की धमकी दी गई है। बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद से जिम संचालक व उसके परिजनों में दहशत का माहौल है। पीड़ित द्वारा बावल थाना में मामले की शिकायत दे दी गई है। बावल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव कालड़ावास निवासी हितेश ने बावल में जिम खोला हुआ है। शिकायत में हितेश ने कहा है कि वह 30 अक्टूबर को अपने जिम पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि अपना जिम हमारे नाम कर दो। हम बावल आ चुके है। तुम्हारे कैमरे धरे के धरे रह जाएंगे और तुझे गोली मार देंगे। इसके बाद फोन कट गया। किसी की शरारत समझ कर हितेश ने गंभीरता से नहीं लिया। 31 अक्टूबर को दोबारा से हितेश के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने जिम उसके नाम करने या नहीं करने के बारे में पूछा तथा काल नहीं काटने की धमकी दी। फोन करने वाले ने कहा कि वह चौक पर खड़ा हुआ है, पांच लाख रुपये लेकर आ जाओ नहीं तो उसे ठोक देंगे। दूसरी बार धमकी मिलने के बाद हितेश ने मामले की शिकायत बावल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने हितेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एहतियात के तौर पर बढ़ाई सुरक्षा
रंगदारी व गोली मारने की धमकी के बाद से जिम संचालक व परिवार सहमा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने एहतियात के तौर पर उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। बावल कस्बा में किसी व्यवसायी से रंगदारी मांगने की घटना से लोगों में डर बना हुआ है।
धमकी देने वाले का सुराग लगाने के प्रयास तेज : जांच अधिकारी
बावल थाना के एएसआई किशोर कुमार ने कहा कि पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। धमकी देने वाले के बारे में सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी।