फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jewelry and money stolen by breaking the lock of a house near Kapuri village

Rewari News: कपूरी गांव के पास मकान का ताला तोड़ गहने और रुपये चोरी

Thu, 05 Dec 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 05 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and money stolen by breaking the lock of a house near Kapuri village
डहीना। गांव जैनाबाद से कपूरी गांव के बीच एक मकान का ताला तोड़ चोर सोना-चांदी के आभूषण सहित 7 हजार नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जैनाबाद निवासी छोटा देवी ने बताया कि उसका बेटा महाराष्ट्रा के मुंबई में नौकरी करता है। गांव जैनाबाद से कपूरी गांव के बीच में उसके लड़के ने एक मकान बनाया हुआ है।
बीते दिन उसके लड़के दयानंद के मकान का ताला तोड़ कर चोर मकान से सोना-चांदी की अंगूठी सहित 7 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए आभूषण की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। पीडि़त ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर चोरी के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

मयूर बिहार कॉलोनी में मकान से आभूषण चोरी, केस दर्ज

रेवाड़ी। मयूर बिहार कॉलोनी में एक युवक ने अपने ही मकान से सोने के आभूषण चुरा लिए। पुलिस को दी शिकायत में मयूर विहार कॉलोनी निवासी ने बताया कि वह बीते महीने अपनी पत्नी की आंख के इलाज के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था। इसका फायदा उठाकर उसके बेटे ने खिड़की तोड़कर कमरे में रखे सोने की दो चेन व सोने की दो अंगूठी चोरी कर ली। जब वह वापस आकर कमरे में देखा तो पता लगा कि सोने के आभूषण नहीं थे। पीड़ित के मुताबिक मकान से चोरी हुए आभूषण की कीमत 1 लाख रुपये है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed