{"_id":"6213daa35c637d15d6260748","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-the-bags-of-two-women-in-the-bus-rewari-news-rtk639095591","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में दो महिलाओं के बैग से लाखों के गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में दो महिलाओं के बैग से लाखों के गहने व नकदी चोरी
विज्ञापन
धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के बस स्टाप से गुरुग्राम जा रही एक महिला के बैग से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। दूसरी ओर धारूहेड़ा से रेवाड़ी जाने के लिए बस में सवार हुई महिला के बैग से भी किसी ने लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी कर लिए। दोनों ही महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला महेंद्रगढ़ के गांव बिगोपुर निवासी सीमा गौतम ने बताया कि वह धारूहेड़ा से गुरुगाम जाने के लिए राजस्थान रोडवेज में बैठी थी। धारूहेड़ा से दो महिलाएं भी उसके साथ बस में बैठी थीं। बिलासपुर के पास उसे सीट मिल गई तो वह सीट पर बैठ गई वहीं दोनों महिलाएं बिलासपुर में उतर गई। सीट मिलने के बाद जब उन्होंने बैग देखा तो उसकी चेन खुली हुई थी और अंदर से पायल, सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र व तगड़ी गायब थी। महिला ने बिलासपुर उतरी महिलाओं पर चोरी करने का संदेह जताया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस को दी शिकायत में नारनौल के गांव दोगली निवासी बनवारी देवी ने कहा है कि वह अपनी बेटी के पास धारूहेड़ा रह रही है। रविवार को वह नारनौल जाने के लिए धारूहेड़ा बस स्टैंड जाने के लिए बस में सवार हुई थी। उनके पास दो बैग थे। दोनों बैग उन्होंने सीट के पास ही रखे थे। साहबी पुल के निकट उसके साथ बैठा व्यक्ति बस से नीचे उतर गया। नारनौल पहुंचने के बाद उन्होंने बैग देखा तो उसमें से सोने की चेन, सोने का लाकेट, सोने की दो चूड़ियां, चार सोने व दो चांदी की अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, चार सिक्के, एक छल्ला, एटीएम कार्ड व करीब 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। दोनों ही मामलों में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर जांच शुरू की है।