{"_id":"630264a0340c055ad8579f8d","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-two-houses-rewari-news-rtk655712291","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से गहने व नकदी चोरी
विज्ञापन
रेवाड़ी। चोरों ने दो घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाकिया के रहने वाले जोगेंद्र ने बताया है कि वह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। 19 अगस्त को वह मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित भिवाड़ी में अपने एक रिश्तेदार के घर चले गए थे। 20 अगस्त की रात को लौटे तो मकान पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरों में रखी अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से एक एलईडी टीवी, गहने व एक लाख 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जोगेंद्र की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर गांव मूंदी के रहने वाले सुदर्शन यादव ने कहा है कि 19 अगस्त की रात को चोर उनके घर में घुस गए। रात को चोरों के घुसने के बारे में उन्हें पता नहीं लग पाया। अगले दिन सुबह चोरी के बारे में पता लगा और पुलिस को सूचना दी गई। चोर घर से सोने के जेवर व करीब दस हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुदर्शन यादव ने पुलिस को चोरी की शिकायत दी है। डहीना चौकी पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।