फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jewelry and cash stolen by breaking the lock of the house of the person who went to the brother's house.

भाई के घर गए व्यक्ति के मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी

Sun, 23 May 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen by breaking the lock of the house of the person who went to the brother's house.
मायण गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर गहने और 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। खोल थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में बावल सेक्टर दो से चोर स्कूटी, टीवी और मोबाइल चोरी कर लिए।
विज्ञापन

मायण निवासी सतीश ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ दो सप्ताह से अपने भाई परमजीत के यहां गया हुआ था। 21 मई की रात को किसी ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और सोने के गहने चोरी लिए। चोर सोने की दो अंगूठी, एक लेडीज सोने की अंगूठी, दो सोने के ओम, चांदी के पांच सिक्के, नाक की बाली, पत्नी के एक जोड़ी सोने के कुंडल, तीन जोड़ी चांदी के पाजेब, चार जोड़ी चुटकी, एक चांदी का नारियल, चांदी का एक पेन, दो लेडीज घड़ी, तीन पुरुषों की घड़ी, बच्चों के चांदी के कुंडल चार जोड़ी व 30 हजार रुपये नकदी समेत अन्य प्रकार के गहने चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने पर खोल पुलिस ने अज्ञात पर शनिवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे मामले में लोहरी हिसार निवासी अनिल कुमार सेक्टर दो बावल में रहता है। 21 मई की रात चोर एलईडी टीवी, दो फोन, एक्टिवा व 2500 रुपये चोरी कर लिए। कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed