फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jewelery and items stolen from house, case registered

Rewari News: मकान से गहने और सामान चोरी, केस दर्ज

Tue, 13 Feb 2024 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and items stolen from house, case registered
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
रेवाड़ी। गांव हालुहेड़ा में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए गहने और सामान चोरी कर लिए। घर की मालकिन बीमार होने के कारण बेटे के पास हिसार गई हुई थीं। जाटूसाना थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव हालुहेड़ा निवासी डॉ. अनिल कुमार फिलहाल परिवार के साथ हिसार में रहते हैं। उनकी मां गांव में ही पैतृक घर में रहती हैं, लेकिन बीमारी के कारण वह हिसार में आई हुई थीं। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मकान को सूना पाकर चोरी की वारदात की।
विज्ञापन

चोर घर से आठ हजार रुपये की नकदी, अंगूठी, चांद पातड़ी, सूट-साड़ी चोरी कर ले गए। घर का लॉक टूटा हुआ देख रिश्ते में ही भाई लगने वाले एक व्यक्ति ने डॉ. अनिल कुमार को सूचना दी। इसके बाद अनिल कुमार खुद गांव में पहुंचे और जाटूसाना थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डॉ. अनिल की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed