फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jewelery and cash worth Rs 4 lakh found in locked house

Rewari News: बंद पड़े मकान से 4 लाख रुपये के जेवर व नकदी

Thu, 27 Jun 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth Rs 4 lakh found in locked house
रेवाड़ी। पुराना बिजली घर स्थित सुभाष बस्ती की गली नंबर-3 में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर करीब 4 लाख रुपये के जेवर व नकदी चोरी हो गई। रामपुरा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सूरजभान ने बताया कि बेटा चंडीगढ़ में रहता है। उसे काफी समय से सर्वाइकल की समस्या थी। जिसके चलते बेटे ने उसे डेढ़ माह पहले सर्वाइकल का ऑपरेशन कराने के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। तब से वह परिवार के साथ बेटे के घर पर ही था। रेवाड़ी स्थित मकान पर ताला लगा हुआ था। मंगलवार को पड़ोसी ने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद सूरजभान अपने परिवार के साथ रेवाड़ी लौट आया। ताले टूटे मिले। सामान बिखरा था। अलमारी से 4 सोने की अंगूठियां, 2 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी टॉप्स, 2 चेन और 1 नथ के साथ ही 35 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। सूरजभान के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत करीब 4 लाख रुपये है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed