{"_id":"66a92906919864cc820eb6e1","slug":"jewelery-and-cash-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-rewari-news-c-198-1-rew1001-207528-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी
Tue, 30 Jul 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर स्थित जैन सभा में बंद पड़े मकान में चोरी हो गई। चोर घर का ताला तोड़कर बैड और अलमारी में रखे 5 तोला सोने के गहने और नकदी चोरी कर ले गए।
मूलरूप से गुरुग्राम के कस्बा पटौदी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ फिलहाल रेवाड़ी शहर के रामगढ़ रोड स्थित जैनसभा में रहते हैं। दीपक रोजाना की तरह सुबह 8 बजे गुरुग्राम स्थित अपनी कंपनी में ड्यूटी पर चला गया। उनकी पत्नी दीपा देवी रेवाड़ी तहसील कार्यालय में नौकरी करती है। दीपा भी करीब 10 बजे अपनी ड्यूटी पर चली गई। उनका बेटा सोमय स्कूल गया हुआ था। घर पर पीछे से लॉक लगा हुआ था। दोपहर में बेटा सोमय जब स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा तो मेन गेट खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बैड में रखा सामान बिखरा हुआ था। उसने तुरंत फोन कर अपनी मां दीपा को सूचना दी। सूचना के बाद दीपा मौके पर पहुंच गई। दीपा ने फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे में रखी अलमारी और बैड की जांच की तो 17500 रुपये के अलावा एक डिजीटल घड़ी, करीब 3 तोला सोने एक कड़ा, पौने दो तोला की सोने की चेन, आधा तोला की कानों की दो बालियां गायब मिली। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।