फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   JE of District Town Planner Department arrested red handed taking bribe of eight thousand rupees

आठ हजार रुपये रिश्वत लेते जिला नगर योजनाकार विभाग का जेई रंगे हाथों गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
JE of District Town Planner Department arrested red handed taking bribe of eight thousand rupees
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग के कार्यालय से गुरुग्राम विजिलेंस ने एक युवक से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विभाग के एक जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को टीम ने काबू कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। देर शाम को आरोपी से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार कोसली के गांव नेहरूगढ़ निवासी रिंकू ने प्लॉट पर भवन की नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनओसी) के लिए जिला नगर योजनाकार दफ्तर में आवेदन किया था। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी जब एनओसी जारी नहीं की गई तो रिंकू से इसके बदले रिश्वत मांगी गई। रिंकू ने इसकी शिकायत गुरुग्राम विजिलेंस को दी। विजिलेंस ने पूरा जाल बिछाते हुए सोमवार को आरोपी सत्यवान को नगर योजनाकार विभाग के कार्यालय से आठ हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। छापा मारने आई टीम में करीब 12 से 14 अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन

विजिलेंस की कार्रवाई के लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महाप्रबंधक रवीश हुड्डा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। गुरुग्राम विजिलेंस के निरीक्षक रणवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को काबू किया है। यहां से उसे विजिलेंस टीम अपने साथ ले गई है। उसके बाद से देर रात तक विजिलेंस टीम कार्रवाई में जुटी हुई थी। आरोपी को मंगलवार को विजिलेंस टीम की तरफ से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
- रणबीर सिंह, निरीक्षक, विजिलेंस, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed