फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   je murder 12 accused arrest

सेवानिवृत जेई की हत्या व डकैती के मामले में एक और आरोपी काबू

Tue, 02 Feb 2021 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
je murder 12 accused arrest
शहर के मोहल्ला हंसनगर में 31 दिसंबर 2019 की रात को बिजली निगम के रिटायर्ड जेई रोशन लाल के घर में घुसकर डकैती डालने व उनकी हत्या करने के मामले में सीआईए व रामपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के सुलतानपुरी निवासी साहिल के रुप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना के एसएचओ उप निरीक्षक रणसिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2019 की रात शहर के मोहल्ला हंसनगर निवासी रोशनलाल व उसकी पत्नी दोनों घर में सोए हुए थे। इसी दौरान आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर में डकैती डाल दी थी। बदमाशों ने घर में रखी लाखों रुपये की नकदी लूटी और विरोध करने पर रोशन लाल व उसकी पत्नी पर भी हमला कर दिया था। हमले में रोशन लाल की मौत हो गई थी। पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात के कुछ दिन बाद ही आधा दर्जन बदमाशों को काबू कर लिया था तथा इस मामले में अभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से की गई पूछताछ में साहिल निवासी सुलतानपुरी दिल्ली का नाम भी सामने आया था। मंगलवार को कार्रवाई करते हुए सीआईए रेवाड़ी व रामपुरा थाना पुलिस ने मामले में संलिप्त 12वें आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed