{"_id":"6ac552d1c318796b41029e02","slug":"jat-college-rohtak-emerges-winner-in-inter-college-volleyball-rewari-news-c-17-rtk1058-932596-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल में जाट कॉलेज रोहतक बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल में जाट कॉलेज रोहतक बना विजेता
Wed, 07 Oct 2026 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 76: प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ। (संवाद
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जाट कॉलेज रोहतक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यूटीडी एमडीयू रोहतक की टीम उपविजेता रही, जबकि राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि अजीत गुलिया ठेकेदार और विशिष्ट अतिथि रोमेल राजैन व एमडीयू रोहतक की चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. तेजपाल सिंह मौजूद रहे। अजय नांदल, श्रवण कुमार और पीयूष वत्स ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अजीत गुलिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। प्राचार्य मेजर आनंद काद्यान ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। आयोजक डॉ. रवि शर्मा ने अतिथियों, टीमों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
फोटो नंबर 76: प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ। (संवाद)