फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jan Ashirwad Yatra will start this morning, honor ceremonies will be held at 18 places

सुबह शुरू होगी जन आशीर्वाद यात्रा, 18 स्थानों पर होंगे सम्मान समारोह

Mon, 16 Aug 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra will start this morning, honor ceremonies will be held at 18 places
सम्मान समारोह स्थल के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गुरुग्राम से शुरू हुई केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे जिला में प्रवेश करेगी। 17 स्थानों पर सम्मान समारोह होने के बाद नारनौल सीमा पर पालडा में कार्यक्रम के बाद यह महेंद्रगढ़ जिले में प्रवेश कर जाएगी।
विज्ञापन

पहले प्वाइंट पर ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के धुर विरोधी भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास व उनके समर्थक स्वागत करेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर यहां पर संगठन ने सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला की जिम्मेदारी लगाई है। वहीं धारूहेड़ा के बाद मसानी में भी राव विरोधी हरको बैंक चेयरमैन की ओर से सम्मान समारोह रखा गया है। आयोजकों की ओर से कापड़ीवास बस स्टैंड पर जिले के दोनों भाजपा विधायक व सभी पदाधिकारियों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसकी उम्मीद बहुत कम ही दिख रही है। हालांकि केंद्रीय मंत्री के साथ जिस तरह से जमालपुर में सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कई बड़े नेता व दर्जन भर विधायक मौजूद रहे। ऐसे में कापड़ीवास बस स्टैंड पर भी अलवर सांसद बाबा बालक नाथ सहित अन्य नेताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को किया चाक-चौबंद
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल के साथ किया रूट का मुआयना किया। इस दौरान उनके साथ जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज भी साथ रहे। जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने जहां खामियां देखीं, वहां एसपी को बताया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि अहीरवाल की इस धरती पर आने पर अहीरवाल के मजबूत स्तंभ एवं कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत होगा। वहीं इस यात्रा के संयोजक वीर कुमार यादव ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक दूरी और नो मास्क नो एंटी की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया की रेवाड़ी की भूमि पर आने पर रेवाड़ी की जनता उनका स्वागत शानदार तरीके से ढोल नगाड़ों की मधुर ध्वनि एक फूलों की वर्षा से करेगी। आम जन में उनकी यात्रा को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed