फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jan and Gana celebrated the national festival, proudly hoisted the tricolor

जन और गण ने राष्ट्रीय पर्व मनाया, शान से तिरंगा फहराया

Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jan and Gana celebrated the national festival, proudly hoisted the tricolor
गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति के गीत की प्रस्तुति देतीं महिलाएं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को जन और गण ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने जिला मुख्यालय स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री ने राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में बने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणवी लोक शैली में आर्टिस्ट मुकेश कुमार द्वारा रागिनी की प्रस्तुति दी गई। वहीं लावण्या फाउंडेशन द्वारा हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जिला के संगीत विधा से जुड़े शिक्षक वर्ग द्वारा दी गई। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से सरकार की नीतियों से संबंधित झांकियों को भी प्रदर्शन किया गया। जिला के डीपीई व पीटीआई द्वारा 75 करोड़ सूर्य नमस्कार लक्ष्य के तहत सूर्य नमस्कार की क्रियाएं भी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान परेड में कमांडर की भूमिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस ऑफिसर जसलीन कौर ने निभाई। उनके नेतृत्व में जिला पुलिस की टुकड़ी की अगुवानी पीएसआई देवीलाल ने की। महिला पुलिस टुकड़ी का नेतृत्व लवली देवी, होम गार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व एएसआई सुधीर कुमार, एनसीसी सीनियर विंग बॉयज की टुकड़ी का नेतृत्व कैडेट नितिन राठी, एनसीसी गल्र्स की टुकड़ी का नेतृत्व कैडेट मनीषा भारद्वाज द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान
राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित समारोह में हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों च कर्मचारियों को सम्मानित किया।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ढांडा ने पुलिस विभाग से रजनीधर, सविता, शशि, दिनेश कुमार, कुलदीप, पवन कुमार, सुरेन्द्र, राजबीर, ओमप्रकाश, बिजेन्द्र सिंह, नरपाल, सुनील दत्त, महिपाल, लाल चंद, पवन कुमार, अरविंद, अरूण कुमार, मनोज कुमार, भारत, विनय कुमार, गोविंद, सुनिल कुमार, फकरूदीन, ईश्वर, सुदेश रानी व कपिला को सम्मानित किया।
ढांडा ने डीआईपीआरओ कार्यालय में कार्यरत एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता व स्टेनो टाईपिस्ट सतीश कुमार धारीवाल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. विजय प्रकाश, समाज कल्याण विभाग की ओर से डीएसडब्ल्यू रेणू बाला, जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव, संगीता, कृषि विभाग की ओर से एसडीओ दीपक यादव, न्यायालय की ओर से चालक रण सिंह, व मनीष मलिक लिपिक, एसडीएम बावल की ओर से यशपाल खोला, प्रवक्ता डा. ज्योत्सना यादव, पंचायत विभाग की ओर से डीडीपीओ एचपी बंसल, बीडीपीओ धारूहेड़ा करतार सिंह, देवेन्द्र यादव लिपिक, एसईपीओ राजपाल सिंह, ग्राम सचिव रेवड़ी प्रदीप कुमार, धर्मबीर लेखाकार, नरेश कुमार, अर्जुन सिंह को सम्मानित किया गया।
---------------------------------
बावल में मनाया गया उपमंडलस्तरीय गणतंत्र दिवस
बावल। जिला के उपमंडल बावल में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह गरियामयी ढंग से मनाया गया। समारोह में एसडीएम बावल संजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने उपरांत परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर एसडीएम ने बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष किया। यह राष्ट्रीय पर्व देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों के साथ-साथ उन जांबाज जवानों को भी सलाम करने का पर्व है जिन्होंने आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। पूरा देश उनका ऋणी है।

एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में नई व्यवस्था बनाकर लोगों में नई उम्मीद जगाने का काम किया है। प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक संस्कृति में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र-स्वाभिमान के मौके पर हम देश व प्रदेश के नव-निर्माण में अपने पूरे सामर्थ्य से जुट जाने का संकल्प लें ताकि हमारा भारत एक बार फिर वही भारत बन सके। समारोह में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed