{"_id":"67aa507e91f794d9b70eab6f","slug":"jaitadawas-team-winner-in-manethi-and-khokho-competition-in-volleyball-rewari-news-c-198-1-rew1001-215090-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वॉलीबॉल में मनेठी और खोखो स्पर्धा में जैतड़ावास की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वॉलीबॉल में मनेठी और खोखो स्पर्धा में जैतड़ावास की टीम विजेता
Tue, 11 Feb 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06 जैतड़ावास गांव के एकसाईड पार्क में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता। स्रोत : विभाग
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जैतड़ावास गांव स्थित एक्साइड पार्क में कराई गई। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मनेठी और खोखो स्पर्धा में जैतड़ावास की टीम विजेता रही।
जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल की देख-रेख में प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि खंड विकास पंचायत अधिकारी अनिल ने स्वामी विवेकानंद के फोटो पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं ने वॉलीबॉल, लॉन्ग जंप, खो-खो और रेस में भाग लिया। वॉलीबॉल के मुकाबले में मनेठी गांव और खोखो में जैतड़ावास गांव की टीम विजेता रही। 400 मीटर के महिला वर्ग में प्रथम रिया और 400 मीटर के पुरुष वर्ग में निशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, लॉन्ग जम्प में महिला वर्ग में नितिका और पुरुष वर्ग में दक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता में परमजीत, रतन, नरेश, कार्तिक तंवर और मनोज ने कोच के तौर पर निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हेमलता सरपंच जैतड़ावास भी मौजूद रही। इसके अलावा महंत सिया राम दास, पूर्व सरपंच मायन, सेवानिवृत उप निरीक्षक शिवलाल बाबा व अन्य मौजूद रहे।