{"_id":"66da0d7a2025cf8cee030ab4","slug":"jaisingh-murder-accused-preets-remand-period-ends-rewari-news-c-198-1-rew1001-208995-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जयसिंह हत्याकांड के आरोपी प्रीत की रिमांड अवधि खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जयसिंह हत्याकांड के आरोपी प्रीत की रिमांड अवधि खत्म
Fri, 06 Sep 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भिवाड़ी में रेवाड़ी के सराफा व्यापारी जय सिंह की हत्या के आरोपी प्रीत की रिमांड की अवधि समाप्त हो गई। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले में फरार चल रहे तीनों बदमाश बेहद शातिर किस्म के हैं। इन आरोपियों के परिवार और रिश्तेदारों में कोई वकील तो कोई पुलिसकर्मी है। ऐसे में वे पुलिस की तौरतरीकों से वाकिफ हैं। इसलिए वह ऐसे कोई गलती और फुट प्रिंट नहीं छोड़ रहे, जिससे पुलिस आसानी से उनके गिरेवां तक सके। वहीं, मामले में आरोपी प्रीत की रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। उसके साथी बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रीत को फिर से रिमांड पर लेगी। फरार चल रहा वारदात का मास्टरमाइंड अजय कादयान का चचेरा भाई भी आपराधिक किस्म का है। अतुल राठी, भापदोड़ा का है, तीसरा आरोपी अजय उर्फ गोलू है। तीनों बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।