फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jaipur-Rewari special train will be canceled on July 13, routes of five will be changed

Rewari News: जयपुर-रेवाड़ी विशेष ट्रेन 13 जुलाई को रहेगी रद्द, पांच के बदलेंगे मार्ग

Fri, 13 Jun 2025 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jaipur-Rewari special train will be canceled on July 13, routes of five will be changed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मंडल के खातीपुरा स्टेशन यार्ड में खातीपुरा फेज द्वितीय चरण कार्य (पिट लाइन) के तहत तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 12 व 13 जुलाई को रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि खातीपुरा फेज के तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जयपुर-रेवाड़ी विशेष ट्रेन 13 जुलाई रद्द रहेगी।
विज्ञापन

भुज-बरेली ट्रेन 12 जुलाई को भुज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीम का थाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 12 जुलाई को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करगी।

नई दिल्ली-अजमेर ट्रेन 13 जुलाई को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेेन नारनौल व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

वाराणसी-साबरमती ट्रेन 12 जुलाई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी और निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी -रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन 13 जुलाई को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी और निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed