फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jaipur-Bhiwani special train will operate till 15th September

Rewari News: 15 सितंबर तक जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

Wed, 21 Aug 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jaipur-Bhiwani special train will operate till 15th September
फोटो : 04रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से त्योहार में भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 09731 रेवाडी-रींगस स्पेशल 31 अगस्त तक रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर रात्रि 1:50 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09732 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 1 सितंबर तक रींगस से रात 2:10 बजे रवाना होकर सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी से रींगस के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन का रेवाड़ी-रींगस के बीच पड़ने वाले कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे। इसके अलावा गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन 15 सितंबर तक जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन 15 सितंबर तक भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात्रि 11:15 बजे जयपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन



11 डिब्बों की होगी ट्रेन

भिवानी जयपुर स्पेशल ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे। यह रेल सेवा जयपुर-भिवानी के बीच ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़, मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली व चरखी दादरी स्टेशनों पर रुकेगी। 09733 जयपुर-भिवानी ट्रेन का रेवाड़ी में आगमन दोपहर 12:25 व प्रस्थान 12:30 रहेगा तथा 09734 भिवानी-जयपुर ट्रेन का रेवाड़ी में आगमन शाम 6:20 व प्रस्थान 6:25 बजे का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed