फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jaipur-Bhiwani Express train will operate till 31st

Rewari News: जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 31 तक

Fri, 26 Dec 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jaipur-Bhiwani Express train will operate till 31st
रेवाड़ी। जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस और रेवाड़ी-रींगस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन 31 दिसंबर तक जयपुर से प्रतिदिन 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस 31 दिसंबर तक भिवानी से प्रतिदिन 4:05 बजे रवाना होकर 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू, सामोद, गोविंदगढ़, मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27, 28, 29, 30, 31 दिसंबर को रेवाड़ी से 10:50 बजे रवाना होकर 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 26, 28, 29, 30, 31, दिसंबर 2025 व एक जनवरी, 2026 को रींगस से 2:20 बजे रवाना होकर 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed